सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शेखपुरा। सोमवार को डीएम शेखर आनंद द्वारा डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। डीएम के समक्ष कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें भाई भाई का बंटवारा कराने, नाली का पानी निकास कराने, पति पत्नी का विवाद निपटाने, नल जल का पानी उपलब्ध कराने, जमीन नापी कराने, बिजली का बिल में सुधार कराने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी में सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।

https://biharbulletin24.in/when-nitish-kumar-was-there-we-were-also-there-anant-singhs-big-announcement/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

अधिकारियों को दिया त्वरित निष्पादन के निर्देश

डीएम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए डीएम ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का समाधान संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।

जनता दरबार में 12 शिकायतें पहुंची

​उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment