खलिहान में अचानक लगी आग,3 नेवारी का पुंज जला

खलिहान में अचानक लगी आग,3 नेवारी का पुंज जला

शेखपुरा। सोमवार को जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियरी गांव स्थित एक खलिहान में अचानक लगी आग से तीन किसानों का एक – एक नेवारी का पुंज जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र शेखपुरा से दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में सफलता पाई। इस बाबत अरियरी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव से सटे उत्तर दिशा में अवस्थित तीन किसानों के खलिहान में लगे एक – एक धान के खाली नेवारी के पुंज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के झोंकों के बीच आग की लपटें पूरे खलिहान को अपने चपेट में ले ली।

https://biharbulletin24.in/message-of-cleanliness-through-street-drama/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

दमकल दस्ता ने आग पर पाया काबू, हजारों रुपए का नुकसान

फौरन इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल दस्ता राहुल कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर आ पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में गांव के किसानों में मुकेश यादव,संजय यादव तथा ललेश यादव को हजारों का नुकसान पहुंचा है।घटना में लगभग 70 हजार रुपए की फसल संपत्ति का नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इन किसानों द्वारा अपने मवेशियों के चारा हेतु नेवारी खरीदकर खलिहान में पुंज लगाकर रखा गया था। घटना के बाद पीड़ित किसानों के बीच मायूसी छा गई है।

Leave a Comment