महायज्ञ मे श्रद्धालु बनकरपहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

महायज्ञ में श्रद्धालु बनकर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

 

नवादा : सोमवार को रजौली विधानसभा के महवतपुर ग्राम में आयोजित 11 कुंडली सीताराम महायज्ञ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं जमुई सांसद अरुण भारती महायज्ञ में उपस्थित होकर आरती में शामिल हुए। महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं के बीच केंद्रीय मंत्री ने अपने को श्रद्धालु के रूप में महायज्ञ में पहुंचने की बात कही ।यज्ञ वेदी का परिक्रमा कर यज्ञ आचार्य से आशीर्वाद ग्रहण कियाl विदित हो किधीरेंद्र कुमार मुन्ना राष्ट्रीय प्रवक्ता लोजपा रामविलास ग्रामीणों के सहयोग के साथ अपने गांव महमदपुर में महायज्ञ सफलता के लिए दिन-रात लगे हुए हैं।

रजौली चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के मामले में दो गृह रक्षा वाहिनी जवान निलंबित

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका देवी रिचा मिश्रा वाराणसी पीठ से महब्तपुर पहुंच कर महायज्ञ में राम कथा सुना कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में विभोर कर रही हैं। यज्ञ का संचालन महामंडलेश्वर पवन शरण जी महाराज झुमकी किला आश्रम वृंदावन के द्वारा किया जा रहा है वहीं रात्रि में श्रद्धालुओं को वृंदावन संस्थान से आए स्वामी श्री मुकुट बिहारी शर्मा द्वारा कृष्ण लीला कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रहे हैं। यज्ञ आचार्य बृजेश जी महाराज द्वारा बताया गया कि 11 कुंडलिय महायज्ञ होने से महब्तपुर गांव वह इलाके में खुशहाली बनी रहेगी,वातावरण सुध रहेगा। यज्ञ आरती में जमुई सांसद अरुण भारती, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील,पूर्व गन्ना मंत्री संजय पासवान,सुरेंद्र विवेक,विधायक विमल राजवंशी,धीरेंद्र कुमार मुन्ना राष्ट्रीय प्रवक्ता लोजपा रामविलास,यज्ञ समिति के सदस्य मनोज सिंह,सुबोध सिंह, संतोष सिंह,बबलू से पिंटू सिंह, सरवन कुमार आदि ने आरती में भाग लिया।

Leave a Comment