हत्या मामले में अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत डोमनबाग गांव में गुरुवार को नवादा नगर थाना की पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के घर का दरवाजा, चौकी, बर्तन सहित अन्य सामान जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या-813/25 में नवादा न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

गैर मर्द से अफेयर की शक ने पति को बनाया हैवान

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

ज्ञात हो कि डोमनबाग गांव निवासी ब्रहमदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की 29 जुलाई 2025 को बिहार पुलिस परीक्षा देने सासाराम जाने के दौरान नवादा के मेहता गली,मिर्जापुर मुहल्ला में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबग गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र मोनू कुमार सहित तीन अपराधियों की संलिप्तता पाई थी। मामले के दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं,जबकि मोनू कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। मौके पर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर,कौआकोल थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment