गैर मर्द से अफेयर की शक ने पति को बनाया हैवान, सात बच्चों की मां (पत्नी)को चाकू गोदकर किया निर्मम हत्या
नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ कौआकोल थाना क्षेत्र के दरांवा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। नशे की हालत में सनकी पति ने शक के आधार पर इस खूनी खेल को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान दरांवा गांव निवासी रवि मांझी की पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति रवि मांझी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि बबिता किसी गैर मर्द से बात करती है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। वारदात के वक्त आरोपी नशे में धुत था और उसने आव देखा न ताव, सीधे बबिता के सीने में चाकू घोंप दिया। घाव इतना गहरा था कि बबिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
परिजनों ने बताया कि रवि मांझी पहले भी बबिता की जान लेने की कोशिश कर चुका था। कुछ दिन पूर्व भी उसने बबिता के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। उस वक्त स्थानीय थाने के हस्तक्षेप और सामाजिक सुलह के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रवि के मन में पल रहा शक का बीज खत्म नहीं हुआ। इस बार उसने पत्नी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
इस हृदयविदारक घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतका के सात बेटे हैं। शादी के कई साल बीत जाने और एक भरे-पूरे परिवार के बावजूद, पिता के पागलपन ने बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।








