नवादा में मजदूर की संदिग्ध मौत, सीने में दर्द के बाद हुई मौत
नवादा में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मोतियापुर थाना क्षेत्र के बिरनियाटोला, फुलवरिया निवासी कैलाश तत्त्व के 31 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार कुंदन सोमवार को घर से नवादा मजदूर लाने के लिए निकला था। नवादा पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त राजू राजवंशी के यहां लछु बिगहा में ठहरा हुआ था।
आम जनता के दर्द ने दी हुंकार: कुन्दन कुमार प्रभाकर।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
मृतक के दोस्त राजू राजवंशी ने बताया कि वे लोग मजदूर लेने के लिए सीतामढ़ी गए हुए थे। इसी दौरान कुंदन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे सीने में तेज दर्द होने लगा। उसने पानी मांगा, लेकिन पानी पीते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद 102 एम्बुलेंस के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंदन को उठाकर सदर अस्पताल नवादा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।








