रजौली चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के मामले में दो गृह रक्षा वाहिनी जवान निलंबित

रजौली चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के वायरल वीडियो मामले में दो गृह रक्षा वाहिनी जवान निलंबित

 

नवादा : कारारोपण पदाधिकारी समेकित जाँच चौकी, रजौली द्वारा दिनांक 27 अप्रैल को सूचित किया गया कि रजौली चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त परिवहन विभाग के 02 (दो) गृह रक्षा वाहिनी के जवान, यथा (1) जितेन्द्र पुरी (सिपाही सं०-191973) एवं (2) सिद्धनाथ प्रसाद (सिपाही सं०-1586) द्वारा अवैध रूप से राशि के लेन-देन का एक वीडियो वायरल हुआ है।प्राप्त सूचना के आलोक में कारारोपण पदाधिकारी, समेकित जाँच चौकी, रजौली द्वारा दोनों संबंधित गृह रक्षा वाहिनी जवानों से स्पष्टीकरण की माँग की गई। दोनों जवानों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई।

संसद से सड़क तक ‘नारी सम्मान’ पर सियासत तेज

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में दोनों गृह रक्षा वाहिनी जवान—जितेन्द्र पुरी (सिपाही सं०-191973) एवं सिद्धनाथ प्रसाद (सिपाही सं०-1586) को बिहार गृह रक्षक नियमावली, 1953 के नियम 16 (i) (v) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अगले आदेश तक कर्तव्य से वंचित किया गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment