संसद से सड़क तक ‘नारी सम्मान’ पर सियासत तेज

संसद से सड़क तक ‘नारी सम्मान’ पर सियासत तेज, नवादा में भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर प्रहार।

 

नवादा। जिले के परिसदन में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण और नारी सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल ने की, जबकि पूर्व विधायक डॉ. उषा विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

डॉ. उषा विद्यार्थी ने अपने संबोधन में महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का रवैया महिलाओं के सम्मान के खिलाफ रहा है, जिसे देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। उनके अनुसार, नारी शक्ति वंदन से जुड़े विधेयक को पारित नहीं होने देने में विपक्ष की नकारात्मक सोच जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का काम किया है, जबकि विपक्ष की सोच हमेशा से नारी विरोधी रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण के विरोध के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा तालियां बजाना और हंसी उड़ाना महिलाओं का अपमान है। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के हालिया बयान पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

नवादा में मजदूर की संदिग्ध मौत, सीने में दर्द के बाद हुई मौत

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान न केवल महिलाओं का अपमान करते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपने शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। डॉ. विद्यार्थी ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां उनके संघर्ष को कमजोर करने का प्रयास हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर जिला महामंत्री नंद किशोर चौरसिया, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वीणा वर्णनवाल एवं मंडल अध्यक्ष शिवरानी केशरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment