गुमटी में लगी भीषण आग, ₹1.65 लाख की संपत्ति जलकर राख
गुमटी में लगी आग, 165000 रुपए की संपत्ति हुआ राख, आग लगने के कारणों का पता नहीं, दमकल दस्ता बाद में आग पर काबू पाया
शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा गांव के समीप शेखपुरा – चेवाडा मुख्य सड़क मार्ग पर अवस्थित हनुमान मंदिर के निकट एक गुमटी में आग लगने से लगभग एक लाख पैंसठ हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना बीती मध्य रात्रि को घटी। घटना के समय गुमटी बंद था। इस बाबत नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।तब पुलिस को गुमटी को आग में जलते पाया। उन्होंने कहा कि फौरन इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र शेखपुरा को दी गई।
खलिहान में अचानक लगी आग,3 नेवारी का पुंज जला

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
दमकल दस्ता बाद में आग पर काबू पाया
दमकल दस्ता के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले गुमटी जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि गुमटी संचालक एकसारी बीघा गांव निवासी भगीरथ यादव का पुत्र अधिक यादव बताया गया है। जो कि गुमटी में चाय नाश्ते के सामानों के अलावा बिस्किट ,सिगरेट आदि सामानों को रखकर बिक्री किया करता था। उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदार ने इस घटना में एक लाख पैंसठ हजार रुपए की क्षति पहुंचने का उल्लेख करते हुए स्थानीय थाना पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि गुमटी में आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।उधर इस घटना के बाद पीड़ित गुमटी संचालक और उसके परिवारवालों के बीच मायूसी छाई है। पीड़ित अपने परिवार का भरण पोषण गुमटी में चाय नाश्ता के समानों को बेचकर किया करता था। पीड़ित ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता देने की गुहार लगाई है।









