फर्जी यूपीएससी रिजल्ट मामले का आरोपी वायरल रंजीत गिरफ्तार

फर्जी यूपीएससी रिजल्ट मामले का आरोपी वायरल रंजीत गिरफ्तार ,थानेदार सहित कई झांसे में आकर किया था सम्मानित

शेखपुरा। फर्जी तरीके से यूपीएससी में सफलता का दावा कर चर्चा में आए युवक रंजीत यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेवाडा प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत यादव पर यूपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा करने का आरोप है। इस में उसके द्वारा दिए गए मोटिवेशनल भाषण की वजह से हुआ देशभर में वायरल हो गया।

गुमटी में लगी भीषण आग, ₹1.65 लाख की संपत्ति जलकर राख

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

खुद को 440 वीं रैंक लाने का किया था दावा, पूर्व विधायक

जानकारी के अनुसार रंजीत यादव ने हाल ही में घोषित यूपीएससी परिणाम में खुद को सफल अभ्यर्थी बताते हुए 440वीं रैंक मिलने की बात फैलायी थी। इस खबर के बाद इलाके में कई जगहों पर उसका सम्मान भी किया गया था। पूर्व विधायक विजय सम्राट, स्थानीय सरफराज मुखिया और महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने भी उसे सम्मानित करते हुए बधाई दी थी। बाद में जब लोगों ने परिणाम की जांच की तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है और असली अभ्यर्थी कोई अन्य है। इसके बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देश भर में चर्चा का विषय बन गया। मामले के देश भर में वायरल होने के बाद पुलिस ने रंजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment