जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

2027 की जनगणना कार्य की तैयारियां शुरू, जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों का डीएम की मौजूदगी में प्रशिक्षण शुरू

शेखपुरा। 2027 के जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जनगणना की सफलता के लिए जिलाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्य सोमवार से शुरू किया गया। जनगणना के प्रथम चरण में जिले में सभी मकानों का सूचीकरण और गणना कार्य किया जाएगा। मकान का सूचीकरण इसी साल 17 अप्रैल 1 मई के बीच किया जाएगा। 2 मई से जनगणना शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य में जिलास्तरीय और चार स्तरीय अधिकारियों प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

https://biharbulletin24.in/when-nitish-kumar-was-there-we-were-also-there-anant-singhs-big-announcement/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी अधिकारियों को गणना का कार्य के साथ इलेक्ट्रॉनिक मोड में करने के बारे में जानकारी दी । गणना के दौरान डाटा एंट्री के अंतिम सत्यापन के बाद भी उसे पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया बीच में उसे संपादित आदि करने के विकल्पों को खुला रखने के बारे में जानकारी दी प्रशिक्षण का यह काम तीन दिनों तक जारी रहेगा। जिसमें सभी अधिकारियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ प्रयोगिक जानकारी भी देने का काम किया जाएगा । जनगणना कार्ड के महत्वपूर्ण चरण को पूरा करने के लिए जिले को कई चार्ज यानी क्षेत्र में विभक्त किया गया है। जहां सभी चार्ज के लिए अलग-अलग अधिकारी और गणना कर्मी तैनात किए गए हैं। इस बार के अखिल भारतीय जनगणना कार्य को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोरोना काल के कारण बाधित जनगणना का कार्य इस बार पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक मोड में किया जाएगा। जहां सभी जानकारी सही-सही इकट्ठा करते हुए उसे दर्ज करने का काम किया जाएगा। जनगणना कार्य को त्रुटि रहित बनाने को लेकर इस प्रशिक्षण को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment