घर में शराब निर्माण करते कारोबारी धराया शराब और उपकरण बरामद,

घर में शराब निर्माण करते कारोबारी धराया, शराब और उपकरण बरामद, बरामद अर्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर किया नष्ट

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर सिरारी थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के कैथवा गांव में छापामारी कर एक शराब कारोबारी घर के अंदर शराब निर्माण करते धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कैथवा गांव निवासी कारू चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में की गई है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने की। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के घर से बड़ी मात्रा में शराब तथा उपकरणों को जब्त किया गया है।जबकि घटनास्थल से बरामद 30 लीटर की मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर बहा दिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी काफी दिनों से घर में ही छुपकर शराब का निर्माण किया करता था।साथ ही निर्मित शराब की बिक्री किया करता था।इस बात की गुप्त सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उसके घर पर छापामार कर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।साथ ही बाद में उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

https://biharbulletin24.in/employment-cum-guidance-fair-organized-to-connect-rural-youth-with-employment/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

Leave a Comment