युवक गिरफ्तार, बोरे में बंद 27 लीटर की मात्रा में शराब जब्त

युवक गिरफ्तार, बोरे में बंद 27 लीटर की मात्रा में शराब जब्त, गिरफ्तार युवक लखीसराय का है निवासी

शेखपुरा। शुक्रवार को उत्पाद थाना शेखपुरा की पुलिस ने शेखपुरा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर के निकट से एक 18 वर्षीय शराब कारोबारी को एक बोरा शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक निकटवर्ती लखीसराय शहर के कवैया रोड स्थित वार्ड संख्या ,- 26 के निवासी नीपू राम का पुत्र भोंदू कुमार बताया गया है। उसके पास से बरामद बोरे में 9 प्लास्टिक बैग में तीन – तीन लीटर की मात्रा में यानी कुल 27 लीटर शराब बरामद की गई।जिसे छापामार दल ने जब्त कर ली। छापामार दल में उत्पाद दारोगा अजय कुमार के साथ साथ उत्पाद थाना में पदस्थापित एएसआई में स्मृति कुमारी तथा शंभुनाथ पांडेय शामिल थे। इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक लखीसराय स्थित अपने घर से शराब की खेप बोरे में बंद कर ट्रेन से लेकर यहां आया था। जो कि शहर के अवैध शराब बिक्री के अड्डे पर पहुंचाने जाने वाला था।उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन से शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उसे स्टेशन से बाहर शिव मंदिर के पास छापामार दल ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। साथ ही उसे पुलिस निगरानी में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

https://biharbulletin24.in/businessman-manufacturing-liquor-at-home-arrested-liquor-and-equipment-recovered/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

Leave a Comment