समृद्धि यात्रा पर आज शेखपुरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शेखपुरा प्रशासन अलर्ट

समृद्धि यात्रा पर आज शेखपुरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, आगमन को लेकर शेखपुरा प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने बरबीघा में तैयारियों का लिया जायजा

शेखपुरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को ‘समृद्धि यात्रा पर शेखपुरा जिला के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। उनके आगमन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूर्ण कर लिया है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

https://biharbulletin24.in/flag-planting-in-panki-village-regarding-shri-sitaram-mahayagya/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में

​इन स्थलों का करेंगे मुख्यमंत्री दौरानिरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। ​सर्वा प्लस 2 हाई स्कूल, ​पंचायत सरकार भवन एवं ​जनसंवाद स्थल जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कार्यक्रम के दिन सुबह 09:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँच जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्यमंत्री का काफिला वापस नहीं लौट जाता, तब तक कोई भी अधिकारी अपना स्थान नहीं छोड़ेगा साथ ही अपने दायित्वों को निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ​ बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

पुलिस बल तैनात

उन्होंने ​सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सभी वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। ​सुरक्षा के मद्देनजर हर संवेदनशील पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ​किसी भी प्रकार की कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सजग रहें ताकि किसी भी संभावित समस्या का ससमय निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता जांच, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

 

Leave a Comment