लखीसराय।SK Gandhi- सूर्यगढ़ा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-02 दो पटेलपुर में नगर संवाद कार्यक्रम सह महिला संवाद के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटेलपुर में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवगठित नगर परिषद में वार्ड सभा का आयोजन करना था । इसके अंतर्गत आपका शहर आपकी बात के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नगर परिषद के कर्मी के देखरेख में वार्ड सभा का आयोजन किया गया । वार्ड सभा की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित रंजीत कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी , राकेश कुमार कार्यपालक पदाधिकारी सूरजगढ़, अभिषेक कुमार कन्या अभियंता ,धर्मजीत कुमार तथा अन्य सहयोगी एवं कर्मी मौजूद थे । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना शहर में गली नाली नल-जल योजना संबंधित एवं वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जन समस्याओं को बिंदु बार पदाधिकारी के बीच आम नागरिकों के द्वारा रखा गया । इस बैठक में ग्रामीण अनिल महतो , राम रतन भाई पटेल, नवीन कुमार, संजय कुमार, बद्री शाह ,शंकर महतो, पदार्थ महतो, रामप्रवेश कुमार, सुमन कुमार, जोगी मलिक, शोभा देवी, उषा देवी, दौलती देवी सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराए।









