लखीसराय SK Gandhi। बिहार सरकार के मंत्री सह प्रभारी मंत्री मुंगेर मंटू सिंह पटेल का पटना से मुंगेर जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा स्थित पटेल चौक पर जदयू कार्यकर्ता सह पैक्स अध्यक्ष अमृत भाई पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया । मौके पर मंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं जिले में जारी विकास की अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कमरुद्दीन अंसारी , वार्ड पार्षद प्रतिनिधित्व कुमार सुबोध महतो ,सुमन कुमार ,पिकू कुमार , सुधीर महतो , रामप्रवेश कुमार, दीपक चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।









