लखीसराय SK Gandhi। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के युवा स्वाभिमान न्यास परिषद के केंद्रीय प्रभारी राकेश भैया ने लव कुश मार्केट सत्संग भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में लखीसराय जिला के पतंजलि जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भारती को प्रोन्नत करते हुए बिहार राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत करते हुए सम्मानित किया है। मौके पर राकेश भैया ने अरविंद कुमार भारती को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया एवं नए दायित्व की शुभकामनाएं भी दी । जिला संरक्षक पतंजलि परिवार सह निदेशक राधे हॉस्पिटल डॉ कुमार अमित लखीसराय,संगठन मंत्री प्रोफेसर मनोरंजन कुमार, मनीष कुमार सहित अनेक व्यक्तियों ने अरविंद कुमार भारती को मिले नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला सह सचिव ज्वाला को जिला का कार्यकारी सचिव बनाया गया एवं राकेश भैया ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। ज्वाला जी को भी पतंजलि परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई।









