बेकाबू हाइवा ने 6 बाइक सवार लोगो को रौंदा,तीनो की हालत नाजुक, घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने की जब्त

बेकाबू हाइवा ने 6 बाइक सवार लोगो को रौंदा,तीनो की हालत नाजुक, घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने की जब्त

 

शेखपुरा। रविवार को शहर के बाईपास रोड स्थित एक लाइन होटल के समीप एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने 3 अलग – अलग बाइक पर सवार 6 लोगो को बुरी तरह रौंद डाला। घटना में घायल सभी लोगो को स्थानीय नागरिकों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान शहर के बुधौली बाजार निवासी पारस नाथ वर्मा के पुत्र विकास कुमार, प्रकाश वर्मा के पुत्र बादल कुमार, महादेव नगर मौहल्ला के रामनाथ विश्वकर्मा के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा, गिरिहिंडा मौहल्ला के मनोज पासवान के पुत्र राहुल पासवान , कोसुम्भा थाना क्षेत्र के बरैया बीघा गांव निवासी मोहन चौहान के पुत्र रविराज कुमार तथा नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के किशोरी साव के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। घायलों में बादल कुमार,रविराज कुमार तथा राहुल पासवान की हालत गंभीर रहने के कारण तीनो को प्राथमिक उपचार बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि बरबीघा की तरफ तेज गति में आ रहे हाइवा ट्रक ने सबसे पहले विकास कुमार के बाइक को ठोकर मारा। उसके बाद असंतुलित होकर बचाने के चक्कर में दो अन्य बाइक को कुचलते हुए गिरिहिंडा की तरफ भाग निकला। जिसमे सभी 6 लोग घायल हो गए। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि वाहन चालक वाहन छोड़कर निकल भागने में सफल हो गया। घायलों में 3 की हालत काफी नाजुक बताई गई है।

Leave a Comment