कई हथियार और कारतूस तथा 11300 रुपए की नकदी सहित बाइक लूटेरा गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार,पुलिस ने खदेड़कर धर दबोचने में पाई सफलता
शेखपुरा। जिले को पुलिस ने अंतरजिला बाइक लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उनके पास से लोडेड पिस्तौल कारतूस के साथ-साथ नगद राशि भी बरामद की गई। इस संबंध में मंगलवार को एसपी बलराम कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि आज तड़के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिंडशरीफ के तरफ से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति अंदौली गांव की ओर जाने वाले हैं। यह तीनों व्यक्ति हथियार से लैस है। इस सूचना पर चेवाड़ा थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल पुलिस के साथ पिंड मोड़ के पास मध्य रात्रि से ही वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस क्रम में पुलिस को देखकर बाइक सवार भगाने का प्रयास किया । जिससे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी नवीन सिंह के पुत्र छोटू कुमार, पप्पू सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ ज्वाला और गोरेलाल सिंह के पुत्र ऋषि कुमार उर्फ निशि बताया गया। सघन पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह पिस्तौल का भय दिखाकर गाड़ी छीनने का काम करते हैं और उसे अलग-अलग स्थान पर बेच दिया करते हैं ।पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल सहित 2 पिस्तौल ,एक पिस्तौल का बैरल, तीन एंड्राइड मोबाइल की बरामद किया । इसके अलावा 11300 रुपए नकद बरामद किया।पुलिस द्वारा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है। इस मामले में अनुसंधान पूरा करते हुए पुलिस इन्हें जेल भेज दिया।









