विदेशी शराब की खेप सहित कार सड़क किनारे खड्ड में पलटी, कार पर सवार सभी तस्कर हुए फरार,640 बोतल शराब बरामद

पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान विदेशी शराब की खेप सहित कार सड़क किनारे खड्ड में पलटी, कार पर सवार सभी तस्कर हुए फरार,640 बोतल शराब बरामद

बरबीघा। प्रखंड के केवटी थाना पुलिस ने होली और लोकसभा चुनाव में खपाए जाने हेतु एक लग्जरी कार में छुपाकर लाए का रहे विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को सरमेरा – बरबीघा एनएच 82 A पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पकड़ने में सफलता अर्जित की। चेकिंग अभियान का नेतृत्व केवटी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से उजले रंग के पश्चिम बंगाल से निबंधित एक इनोवा कार से विदेशी शराब की खेप ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही थाने की एक पुलिस टीम एनएच पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दी। उसी दौरान शराब की खेप लेकर पहुंच रहे कार का चालक भागने के क्रम में कार सहित वभनीमा हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा। घटना के क्रम में कार पर सवार चालक सहित सभी तस्कर कूदकर भागने में सफल हो गए। जब तक कार को खदेड़ती हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक सभी लोग भाग चुके थे। कार की तलाशी के दौरान उसने छुपाकर रखे गए 640 बोतल यानी 225.57 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेश शराब बरामद किया गया। कार पर सवार लोग सभी भाग्यशाली रहे। जो बाल बाल बच गए। लेकिन घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार सहित शराब की खेप को जब्त कर ली। साथ ही इस संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर इस में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दी।

Leave a Comment