प्रखंड सहित नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व,देर रात हुआ पूजा अर्चना

वारिसलीगंज (नवादा) (अभय कुमार रंजन):-वारिसलीगंज प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सोमवार को विभिन्न राधा कृष्ण, राम जानकी मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ी में श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर चंडीपुर गांव स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी के अलावा राम जानकी ठाकुरबाड़ी मकनपुर, राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी दरियापुर पूर्वी डीह, राम जानकी ठाकुरबाड़ी चैनपुरा,कोचगांव, मंजौर तथा शाहपुर एवं बाजार के देवी स्थान,कोयरी टोला स्थित देवी स्थान मंदिर के ठाकुरबाड़ी समेत अन्य गांवो के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में भक्ति भाव से जन्माष्टमी समारोह मनाया गया। मौके पर मंदिरों को रंग- बिरंगे रोशनी से भव्य तरीके से डेकोरेटेड किया गया। इस मौके पर बाजार के देवी स्थान,कोयरी टोला स्थित देवी स्थान मंदिर के ठाकुरबाड़ी में देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन एवं सोहर, बधाई गीत आदि गाते देखे गए। इस दौरान कान्हा जन्म के बधाई बाजे यशोदा तोरे अंगनवा न आदि आदि गीतों पर धर्मप्रेमी झूमते नजर आये, जबकि श्रद्धालुओं के हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की आदि का जय कारा से सारा वातावरण भक्तिमय होता रहा। इस क्रम देवी स्थान के ठाकुरवाड़ी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जी ने भगवान श्री कृष्ण को पालने पर झूला झुलाया साथ ही साथ पूजा अर्चना किया।ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं दिनोंभर उपवास रखी।इस प्रकार जन्माष्टमी पर्व पर खूब धूमधाम से प्रखंड क्षेत्र सहित नगर परिषद के बाजार में हरसोल्लास के साथ मनाया गया। सभी श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने उपस्थित थे। एवं अपनी मनोकामना को लेकर भगवान से भूखे पेट पर्व को रखकर दुआएं सलामती की मांग किया।

Leave a Comment