पर्यटकों से लूटपाट के मामले में फरार लूटेरा धराया
शेखपुरा। जिले के ऐतिहासिक गिरिहिंडा पहाड़ पर घूमने आए पर्यटकों के साथ लूटपाट के मामले में एक साल से फरार चल रहे एक लूटेरा को शनिवार के दिन नगर थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने की। गुप्त सूचना के आधार पर फरार लूटेरा की गिरफ्तारी हेतु की गई छापामारी में थाना में तैनात दारोगा राम कुमार रविदास,एएसआई बृज मोहन सिंह और पंकज कुमार सिंह शामिल थे। गिरफ्तार फरार लूटेरा की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी के रूप में की गई हैं। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद इसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने गई महिला श्रद्धालु और पर्यटकों के साथ हथियारों का भय दिखाकर लूटेरा गिरोह के बदमाश गण लूटपाट मचा रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहाड़ पर पहुंचकर लुटेरों को खदेड़कर एक लूटेरा को धर दबोच। जो कि इंदाय मुहल्ले का विजय यादव का पुत्र दीपक कुमार था। शेष 6 निकल भागने में सफल हुए थे। लुटेरों ने पर्यटकों से मोबाइल और नकदी की लूटपाट की थी।









