नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है। इस मामले में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि नेमदारगंज थाना कांड संख्या 81/23 के प्राथमिकी अभियुक्त बजरंगी कुमार उर्फ गुड्डू कुमार पिता शंभू सिंह घर सकारपुरा थाना नेमदारगंज जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया। वहीं इसी थाना कांड संख्या 02/25 के प्राथमिकी अभियुक्त विक्की कुमार पिट रामा यादव घर बड़ैल थाना नेमदारगंज जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।









