नवादा। जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस पुलिस कर्मी को आंशिक चोटें आई है। वहीं पुलिस जवाबी कार्रवाई में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए संजय यादव पिता जगदीश यादव, भुनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय लोरीक यादव दोनों ग्राम लीला बिगहा थाना काशीचक जिला नवादा शामिल है। गौरतलब है कि जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर भीषण मुठभेड़ हुई थी इस भीषण मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोलियां भी चली थी। इस गोली चलने का वीडियो कई सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कई लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहें थे। फायरिंग के समय और बाद में इलाके में दहशत का माहौल था। इस फायरिंग के सम्बन्ध में बताया जा रहा था कि यह मामला दो पक्षों के आपसी जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगों को बीस गोली के खोखे के साथ पहले ही गिरफ्तार कर ली थी। इस मामले में पुलिस अभियुक्त के घर छापेमारी करने जा रही थी। तभी असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले काशीचक थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में दो की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है शेष की गिरफ्तारी करने जा रही पुलिस टीम पर हमला किया गया। वीडियो फुटेज मे दिख रहे बदमाशों की पहचान करके मात्र कुछ ही घंटे में लीला बिगहा गांव के राम प्रवेश यादव के पुत्र संतोष यादव और जेपी यादव के रूप मे किया गया था। वहीं पुलिस पर हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।









