लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंत्री, परिवहन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री लखीसराय जिला- सह- अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति लखीसराय शीला कुमारी मंडल की अध्यक्षता में जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बैठक में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं रामानंद मंडल तथा मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा 24 मनोनीत सदस्य शामिल है। इनके अलावा लखीसराय जिला के संसद सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधान पर्षद सदस्य अजय कुमार सिंह तथा विधानसभा सदस्य विजय कुमार सिन्हा एवं प्रहलाद यादव पदेन सदस्य हैं। समिति के पदेन सदस्यों में तीनों नगर परिषद के सभापति भी शामिल है। सभी विभागीय पदाधिकारी गण समिति के पदेन सदस्य हैं। जिला पदाधिकारी समिति के सदस्य सचिव हैं।
बैठक की शुरुआत मंत्री शीला कुमारी मंडल, विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह, विधानसभा सदस्य प्रहलाद यादव, समिति के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक के कार्यवाही प्रतिवेदन की संपुष्टि की गई। तत्पश्चात विगत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों के द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए गए। विभागीय पदाधिकारीयों द्वारा ससमय कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।
जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित कुल 120 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी कार्य जिला स्तर से संभव है उसे शीघ्र ही कर लिया जाएगा तथा वैसे कार्य जिन्हें जिला स्तर पर करना संभव नहीं है उसे संबंधित विभाग को शीघ्र भेजने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारीयों से कार्य का प्रस्ताव समर्पित करने को कहा है।
जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के बैठक के अलावा माननीय मंत्री द्वारा अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद कार्यक्रम, आपका शहर आपकी बात की भी समीक्षा की गई।
अंत में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के योजनाओं के चयन हेतु संचालन समिति की बैठक की गई
मंत्री ने अपने संबोधन में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर एक टीम की तरह काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग बिहार सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण और अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत महादलित टोलों में विकास की गति को बढ़ता हुआ देख मंत्री ने संतोष जताया।
बैठक में मंत्री शीला कुमारी मंडल, विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह, विधानसभा सदस्य प्रहलाद यादव, समिति के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार तथा सभी विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।









