शाम ढलते ही लो वोल्टेज से शहर के लोग परेशान

नवादा: शहर के लोग शाम 6-7 बजे से रात भर लो वोल्टेज की समस्या से परेशान रहते हैं।वोल्टेज इतना कम है कि पंखे चलने के बाद भी लोगों के पसीने निकल रहे होते हैं। यह समस्या किसी एक जगह की नहीं बल्कि पूरे जिले में है।स्थिति ऐसी कि पूरी रात भर लोगों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा है,जिस वजह से रात भर लोग ढंग से सो भी नहीं पाते हैं। बिजली विभाग के फोन नंबर कई कोशिशों के बाद अगर रिसीव भी करते हैं तो विभागीय अधिकारी का कहना होता है कि गर्मी बढ़ते ही हर क्षेत्र में लोड बढ़ा हुआ है। विभिन्न मोहल्ले मालगोदाम,गोला रोड,कलाली रोड , मिर्जापुर एवं अन्य की बिजली की स्थिति समान है जहां शाम होते ही वोल्टेज कम हो जाती है।हर साल गर्मियों में यही स्थिति होती है।बिजली मिस्त्री गोला रोड निवासी शुभम् स्मिथ ने कहा कम वोल्टेज से बिजली के उपकरण ठीक से काम नहीं करते हैं, जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।उदाहरण के लिए, पंखे और एयर कंडीशनर कम वोल्टेज पर ठीक से नहीं चलते हैं, जिससे वे गर्म हो सकते हैं और खराब हो सकते हैं।कम वोल्टेज बिजली के बिल को बढ़ा सकता है। जब वोल्टेज कम होता है, तो बिजली के उपकरण अधिक करंट का उपयोग करते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ जाता है।बिजली विभाग को कम वोल्टेज को ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर की मरम्मत या प्रतिस्थापन करना चाहिए, और पावर लाइन की जांच करनी चाहिए।‌

Leave a Comment