दो बाइक के बीच टक्कर में दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक

दो बाइक के बीच टक्कर में दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक

शेखपुरा। जिले के शेखपुरा – बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर राजोपुर गांव के समीप दो बाइक के बीच हुए भीषण टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी लखन तांती के पुत्र बाल्मीकि तांती तथा लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत संडा गांव निवासी कृष्ण तांती के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। इस बाबत घायल संतोष कुमार ने बताया कि उसके मौसेरी बहन और भाई की शादी आगामी 25 और 26 अप्रैल को होना तय है।

छत से नीचे गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दो बाइक के बीच टक्कर में दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

दोनों की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने वे लोग बाइक से बरबीघा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से अपने मौसा बाल्मिकी तांती के साथ निमंत्रण कार्ड निमंत्रण कार्ड पहुंचाकर घर वापस लौट रहा था। तभी राजोपुर गांव के समीप एक बाइक चालक अपनी बाइक को मोड़ लिया। जिसके कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई और जिसमें हमदोनी घायल हो गए। घायलों में बाल्मीकि तांती की हालत गंभीर बताई गई है। उधर हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment