छत से नीचे गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

छत से नीचे गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शेखपुरा। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनैया गांव में घर के छत से नीचे गिरने से एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक सनैया गांव निवासी बबन साव का पुत्र विजय साव बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे 5 छोटे छोटे बच्चों के साथ विधवा पत्नी को छोड़ गया है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण किया करता था। युवक की मौत के बाद परिवार का भरण पोषण करने वाला नहीं रहा है। सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले रात्रि में छत की सीढ़ियों से नीचे उतरने के क्रम में युवक का पांव फिसल गया था।

डीएम ने किया चकन्द्रापंचायत का दौरा विकास कार्यों की समीक्षा

छत से नीचे गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

5 छोटे बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठा, मजदूरी कर परिवार का करता था भरण पोषण

जिसके कारण वह जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों की सहायता से उसे शेखपुरा शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर रहने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। घायल युवक का इलाज बिहार शरीफ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। शुक्रवार को युवक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके घर के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं उस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। इस घटना पर पूर्व मुखिया नवीन कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave a Comment