3 लोगों को मारपीट कर घर में ताला जड़ा
शेखपुरा। जिले के हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव के आपसी बंटवारा विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।साथ ही घायलों के घर में अपना ताला जड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद हथियावा थाना पुलिस घायलों को पुलिस वाहन से इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। जहां घायलों की पहचान मंदना गांव निवासी प्रमोद पांडेय की पत्नी रेखा देवी , पुत्र नवलेश कुमार तथा पुत्र वधु गुंजा कुमारी के रूप में की गई है। इस बाबत घायल नवलेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा विनोद पांडेय उर्फ गप्पू पांडेय हमलोगों के घर और संपत्ति ने हिस्सा देना नहीं चाहते है।
छत से नीचे गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
जबकि हमलोग उनसे बटवारा करने की मांग करते है।इसी बात को लेकर चाचा और अन्य ने मिलकर मेरी मां और मेरी पत्नी के अलावा मेरे साथ मारपीट की।साथ ही घर में ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि चाचा की मंशा मेरी संपत्ति को हड़पने की नियत है। इसी लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इस बाबत हथियावा थाना के पुलिस सब इन्स्पेक्टर गौतम कुमार ने मामले को आपसी विवाद बताया।उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









