डूबते सूर्य को हजारों छठव्रतियों ने किया अर्घ्य प्रदान

डूबते सूर्य को हजारों छठव्रतियों ने किया अर्घ्य प्रदान

शेखपुरा। चैती छठ को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न छठ घाट पर डूबते सूरज को अर्ध प्रदान किया गया। कल बुधवार को उगते सूरज को अर्घ्य प्रदान करने के साथ लोगों का आस्था के इस महान पर्व का समापन यानी पारण होगा। छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा छठ मार्ग घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर क्षेत्र में यातायात की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। डूबते सूर्य को अर्घ प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग झुंड बनाकर छठ के गीत गाते हुए छठ घाट पर पहुंचे। विभिन्न प्रकार के फल और पकवान लेकर लोग बस के दलिया में छठ घाट की ओर ले जाते हुए देखे गए। इस आयोजन में बच्चे और महिलाओं को ज्यादा ही उत्साहित देखा गया। जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ व्रतियों का आदर करते हुए उनके चरणों में शीश नबाया।रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

डूबते सूर्य को हजारों छठव्रतियों ने किया अर्घ्य प्रदान

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

छठ घाटों पर गोताखोरों के साथ पुलिस बलों की प्रशासन ने की थी तैनाती

चैती छठ को लेकर यह अनुष्ठान रविवार के दिन ही शुरू हो गया था। उस दिन नहाए खाए के साथ लोगों ने इस पर्व की शुरुआत की। कल सोमवार को खरना के अवसर पर लोगों ने घरों में दिनभर उपवास के बाद संध्या में खीर गुड़ आदि के साथ खरना का आयोजन कर 36 घंटे का उपवास शुरू किया। मंगलवार को पहला अर्घ्य प्रदान करने के बाद अब बुधवार को इस त्यौहार का समापन किया जाएगा। छठ व्रत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। शहर के अरगौती पोखर में हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अपना अर्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह छठ घाटों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही सरकारी गोताखोरों को भी तैनात किया गया था।

Leave a Comment