रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

शेखपुरा। देशव्यापी रसोई गैस की किल्लत,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जिला मुख्यालय तक रोषपूर्ण जुलूस निकाला। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी एवं जितेंद्रनाथ ने की।शहर के पटेल चौक ,चांदनी चौक ,कटरा चौक होते सभी आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया तथा मांग पत्र जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को सौंपा।इस आक्रोश प्रदर्शन में महिला,पुरुष,किसान, नौजवान और छात्रों की बड़ी संख्या एकजुटता के साथ मोदी सरकार के खिलाफ़ कांग्रेसी झंडों और माथे पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते दिखें। इस आंदोलन में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार के कहीं न कहीं गलत नीतियों के कारण तथा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगे सरेंडर होने के कारण सीधा असर देश की गैस आपूर्ति पर पड़ा है।आग पर काबू पाने को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कलेक्ट्रेट के समक्ष पीएम का फूंका पुतला

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की कीमत दो बार और कमर्शियल गैस की कीमत तीन बार बढ़ा चुकी है जिसके कारण पहले से और महंगाई बढ़ी है हद तो तब हो गई है जब 14.2 kg का सिलेंडर में से 4 kg गैस कम कर आम जनता को 10 kg का सिलेंडर देने का विचार कंपनी और सरकार करने जा रही है। आम जनता एक बार फ़िर से लाइनों में खड़ी नजर आ रही है और आपदा के इस काल में प्रशासन और सरकार LPG सिलेंडर मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी और जितेंद्रनाथ ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है आज स्नातकों की बेरोजगारी दर 67 प्रतिशत है तथा डॉलर के मुकाबले गिरते रूपये अर्थव्यवस्था और नौकरियों के लिए गंभीर होता जा रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती और सत्ता के लिए सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहा है तथा महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारो का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। सरकार आम नागरिकों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही जिसका जवाब जनता आने वाले समय में भाजपा को वोट के चोट से देगी। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष शिव शंकर महतो , राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया ,विपिन चौरसिया, पप्पू मंडल, प्रेम गुप्ता, इरशाद अंसारी, शोभा कुमारी, केदार राम, शंभु सिंह शंकर प्रसाद भैया जी, लखन महतो, कृष्णनंदन वर्मा, रंजीव कुमार , शमशेर आलम, अशोक पांडे, सुधीर सिंह, सुबोध सिंह, अशोक सिंह,रामकिशन सिंह , आनंदी यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment