आग पर काबू पाने को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शेखपुरा। अग्निशमन केंद्र द्वारा जिले के स्कूली छात्रों को आग से बचाव को लेकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार को जिले के बरबीघा तथा घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में स्कूली बच्चों के बीच मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के उपाय बताए गए। मुख्य सब अग्नि पदाधिकारी सौरभ कुमार, प्रणव आनंद, पंकज कुमार के नेतृत्व में यह मॉक ड्रिल प्राथमिक विद्यालय शेखपुरवा, संकल्प विद्या भारती केवटी, प्राथमिक विद्यालय दयाली बीघा, डेल्हवा और मध्य विद्यालय गगौर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के अलावा गांव के भी गणमान्य लोग मौजूद रहे। अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि आग से बचाव को लेकर गर्मी के दिनों में अग्निशमन केंद्र 24 घंटा अलर्ट मोड में है उन्होंने छात्र-छात्राओं को आग की घटना से बचाव को लेकर टोल फ्री नंबर 101 और 112 पर संपर्क कर इससे बचाव की सलाह दी ।
सहकर्मी की मौत के बाद बिज़ली विभाग के कर्मचारियों ने किया हंगामा

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
मॉक ड्रिल कर दी गई विस्तृत जानकारी,घटना से बचाव को हेतु टॉल फ्री नंबर से संपर्क करने को कहा
आज से बचाव को लेकर अग्निशमन लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है। जिला में अग्निशमन के पास पूरी प्रशिक्षित मानव संसाधन के साथ-साथ आग पर काबू पाने छोटे-बड़े वाहन भी मौजूद हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को गैस बिजली पेट्रोलियम पदार्थ और घास फूस से लगने वाले आज के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी। विभिन्न प्रकार के आग से बचाव को लेकर उन्हें किए जाने वाले और नहीं किए जाने वाले बातों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि आज से बचाव और उसे अधिक फैलाव को रोकने के पहले हमें स्वयं सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। अपने आप को बचाते हुए हम आग पर आसानी से काबू पा सकते हैं।
घरेलू गैस से आग लगने पर भीगे कपड़े से गैस सिलेंडर को ढकने के बारे में जानकारी दी गई। जबकि अन्य प्रकार के आग को पानी या बालू से काबू पाने के उपाय के बारे में बताया गया ।अग्निशमन अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को इन सभी जानकारी से अपने आसपास के लोगों माता-पिता और अभिभावकों को भी अवगत कराने की सलाह दी।









