सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
शेखपुरा। शेखपुरा नगर क्षेत्र के जखराज स्थान के समीप एक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल एक साइकिल पर सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत इलाज के दौरान पावापुरी अस्पताल में हो गई । घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत चाडे गांव निवासी रामाशीष पंडित के 16 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई। उधर घटना में शामिल बस को ट्रैफिक थाना पुलिस ने जब्त कर ली।आग से बचाव को लेकर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
इस बाबत ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सदाशिव साहा ने बताया कि मृत किशोर शहर के पटेल चौक स्थित एक चाट दुकान में मजदूरी किया करता था। बीती देर शाम दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। तभी जखराज स्थान एक पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे तेज गति में यात्री बस ने साइकिल पर सवार किशोर को बुरी तरह रौंद दिया। घटना ने में बुरी तरह घायल किशोर को आनन फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिया। जहां इलाज के क्रम ने किशोर ने दम तोड़ दिया। इस बाबत ट्राफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना में शामिल यात्री बस को जब्त कर लिया गया है। जबकि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









