पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

शेखपुरा। जिले की महुली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चोढ़दरगाह गांव में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला कारोबारी के घर से भारी मात्रा में शराब और निर्माण सामग्री तथा उपकरण के साथ बरामद किया है छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती और एएसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप में किया । छापामारी के दौरान पुलिस ने 36 लीटर देसी शराब के साथ-साथ 30 लीटर अर्धनिर्मित शराब, कई रसोई गैस चूल्हा तथा सिलेंडर भी बरामद किया । जबकि महिला कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गई इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी चौधरी की पत्नी रुका देवी घर में चोरी छुपे शराब निर्माण कर बिक्री का काम कर रही है। इस कार्रवाई पर थाना द्वारा एक टीम गठित कर छापामारी की गई।

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

गृहस्वामिनी पुलिस को चकमा देकर हुई फरार

उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर फरार महिला कारोबारी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार महिला कारोबारी के विरुद्ध पूर्व से उत्पाद थाना में कांड दर्ज है। उधर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 10 लोगों को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में भी गिरफ्तार किया है। विभिन्न थाना पुलिस द्वारा इन लोगों के सांस की जांच करते हुए उसमें अल्कोहल की मात्रा पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जहां। पहली बार शराब पीने वाले लोगों को जुर्माना राशि अदा करने के बाद मुक्त कर दिया गया ।जबकि दूसरी बार शराब पीने वालों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment