आग से बचाव को लेकर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

आग से बचाव को लेकर चलाया जागरूकता कार्यक्रम,मॉक ड्रिल कर दी जानकारी

शेखपुरा। भीषण गर्मी के दौरान आगलगी की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग में कमर कस लिया है। अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों को तेज पछुआ हवा चलने की घटना के बीच सवेरे 8 बजे से पहले और संध्या में 6 बजे के बाद घर में भोजन तैयार करने की अपील की है। अग्निशमन विभाग द्वारा इसे लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का भी काम चल रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को अग्नि सब पदाधिकारी सौरभ कुमार, पप्पू कुमार, रामकुमार पाल के नेतृत्व में सदर प्रखंड के कैथवां गांव स्थित पेट्रोल पंप, सिरारी में संचालित राधे लाइब्रेरी और जय जयमंगला गांव में लोगों के बीच आग से बचाव को लेकर जागरुक करते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग से बचाव को लेकर जानकारी दी। अग्नि पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि गर्मी के दौरान आज में काफी तीव्रता देखी जाती है। इससे बचाव को लेकर हमें लगातार सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल डीजल लेते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। इसके अलावा आग लगी की किसी भी घटना में टोल फ्री नंबर 102 और 112 पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी।

पंचबदन स्थान न्यास समिति का हुआ गठन, 

सुबह 8 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद भोजन पकाने की दी सलाह

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

सुबह 8 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद भोजन पकाने की दी सलाह

ताकि विभाग की टीम वहां पहुंचकर आग पर काबू पा सके और लोगों के जान माल की क्षति को कम करने का प्रयास करें। सभी लोगों को आग से बचाव के लिए अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित कर्मियों को अग्नि सामान यंत्र संचालन की सही-सही जानकारी प्रदान की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करते हुए अपने भोजन तैयार करने के काम को सवेरे ही संपन्न कर लेने की अपील की। बताया कि अग्निशमन विभाग मानव बल के साथ-साथ सभी संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित है। वह आज से बचाव को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है।

Leave a Comment