प्रतिमा की साफ सफाई कर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्री बाबू को श्रद्धांजलि

शेखपुरा। जिला मुख्यालय में प्रशासनिक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का एक उदाहरण बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमास्थली रही। शहर के गिरिर्हिडा स्थित सदर पीएचसी केंद्र परिसर में श्री बाबू की प्रतिमा 1973 में उस समय के स्वास्थ्य मंत्री लहटन चौधरी के द्वारा अनावरण किया गया था।अब इस प्रतिमा स्थल की उपेक्षा साफ मौके पर दिखाई देती है । यह स्थल कचरा स्थल के रूप में यह तब्दील हो गया। जयंती पर भी इसकी साफ सफाई अस्पताल और जिला और नगर परिषद के द्वारा नहीं कराया गया।

ऐसे में जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और प्रतिमा स्थल की साफ सफाई करके जयंती मनाई। प्रतिमा स्थल की सफाई करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिप उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुद्धन भाई, भूपेश कुमार, इंजि सचिन सौरभ, अभय कुमार, अमित कुमार, रंजीत कुमार हरित इत्यादि की भागीदारी रही। प्रतिमा को पानी से साफ सफाई किया गया। नीचे के कचरे को भी हटाया गया। वहीं इस मौके पर सभी ने बिहार केसरी की प्रतिमा स्थली की उपेक्षा पर काफी दुख व्यक्त किया और कहा की जन्म स्थान पर यह अपेक्षा आहत करता है। सभी ने बिहार केसरी को भारत रत्न देने की भी मांग की।









