विशेष शिविर में दिव्यांग जनों का बना UDID कार्ड
नवादा नारदीगंज प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगजनों का जांच कर उदीद कार्ड बनाया गया मौके पर प्रभारी डॉ नवीन कुमार डॉ विमलेंद्र कुमार एवं डॉक्टर इकबाल आदि ने आए हुए दिव्यांग जनों की जांच कर यूडी आईडी कार्ड बनाई।
इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शिविर में आए हुए सभी दिव्यांग जनों का डॉक्टरों द्वारा जांच किया गया एवं कल 9 लोगों का कार्ड निर्गत किया गया है आपको बताते चले की समाज कल्याण विभाग की ओर से जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के हर प्रखंड में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर लगाते हुए सभी दिव्यांगों का कार्ड बनाना है









