जयंती पर जगह – जगह एवं पैतृक भूमि पर याद किए गए श्री बाबु

शेखपुरा /बरबीघा ।सोमवार को जिला भर में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। श्री बाबू के 137 वी जयंती पर सुबह से ही पूरे जिले में त्योहार सा माहौल बना रहा। शैक्षणिक संस्थाओं सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर उनकी जयंती को लेकर चहल पहल देखी गई।श्री कृष्ण सिंह चौक पर स्थित बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा को पुष्प से सजाया गया था। उनकी प्रतिमा पर विभिन्न दलों के नेताओं,सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।उनके जन्म स्थली व पैतृक गांव माऊर में उनके आवास पर स्थित उनकी प्रतिमा सहित कांग्रेस आश्रम में सामाजिक लोगों ने दीप जलाकर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।श्री कृष्णा सिंह आईटीआई सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों में उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।श्री कृष्ण राम रुचि कालेज में उनकी जंयती पर महाविद्यालय में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए पुरोहित के रूप में पूर्व कॉलेज कर्मी रहे शिवशंकर झा और यजमान सत्येंद्र नारायण सिंह ने बिहार केसरी की प्रतिमा के समक्ष पूजन तथा हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा राज
मनोहर कुमार,कालेज कर्मी संतोष कुमार, चंद्रमौली प्रसाद ,सत्येंद्र नारायण सिंह आदि लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्री बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।उन्होंने श्री बाबू के लिए भारत रत्न की मांग सरकार से करते हुए कहा कि यह मांग प्रदेश की जन आकांक्षा भी है। कांग्रेस आश्रम में केवटी मुखिया डा दीपक कुमार, शंभू प्रसाद, हरिशंकर कुमार छोटी श्री कृष्णा सिंह चौक पर नगर सभापति सोनू कुमार त्रिशूल धारी सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रोशन सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री बाबू की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।









