*एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
आज दिनांक-12.03.2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में दिव्यांगजन हेतु एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 03 नियोजक FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY, NEW DELHI, SBI LIFE INSURANCE, NAWADA और ASIRVAD MICRO FINANCE LTD., PATNA शामिल हुए।
दिव्यांगजन हेतु एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में 75 दिव्यांगजन अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें नियोक्ताओं के द्वारा कुल 45 बायोडाटा प्राप्त किए गए। उसमें से कुल 06 दिव्यांगजनों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा के द्वारा अपने विभाग में चल रही सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
https://biharbulletin24.in/2-accused-absconding-for-a-long-time-court-had-issued-arrest-warrant/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा कार्यालय के सभी कर्मियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।









