लंबे अरसे से 2 फरार आरोपी धराया कोर्ट ने जारी किया था इस्तहार वारंट

लंबे अरसे से 2 फरार आरोपी धराया, कोर्ट ने जारी किया था दोनों के विरुद्ध इस्तहार वारंट, पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता

शेखपुरा। नगर थाना पुलिस ने समकालीन छापामारी चलाकर लंबे अरसे से फरार चल रहे दो 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर की गई।जानकारी के मुताबिक जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने एक विशेष टीम गठित की ।

जिसमें नगर थाना अध्यक्ष के साथ साथ अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास, पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा को शामिल किया गया। गिरफ्तार दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी वर्षों से न कारण कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध इस्तहार वारंट निर्गत की थी। इसी आदेश के तहत नगर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान दोनो फरारी को गिरफ्तार कर लिया गया,जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

https://biharbulletin24.in/womens-day-celebration-organized-in-rseti/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक मामला वर्ष 2020 का है। बताया जा रहा है कि शहर के गिरिहिंडा दरगाह मोहल्ला निवासी रामाश्रय राम उर्फ राम जय राम के पुत्र पप्पू राम की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ नगर थाना में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में न्यायालय से इश्तेहार वारंट जारी होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी।

विशेष छापामारी के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना की सहायता के आधार पर पप्पू राम को गिरिहिंडा से गिरफ्तार किया। जबकि दूसरे मामले में फरार आरोपी उमेश साव के पुत्र विवेक कुमार की गिरफ्तारी शहर के गोल्डन चौक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर दोनों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment