शराब बेचने घर से निकला कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार

शराब बेचने घर से निकला कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार,

उत्पाद विभाग की कार्रवाई, बरामद शराब जब्त, कारोबारी को भेजा जेल

https://biharbulletin24.in/former-mla-honored-with-fake-police-station-officers-claim-of-440-rank-in-upsc/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना की पुलिस टीम ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मुहल्ले से एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नारायणपुर मोहल्ला निवासी कृष्ण पासवान के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी तथा उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप में की। इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार कारोबारी घर में शराब का निर्माण कर बराबर उसे बेचने हेतु बाहर ले जाता है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी के नेतृत्व में एक छापामार दल को सत्यापन हेतु भेजा गया गया। सत्यापन के दौरान कारोबारी शराब से भरे प्लास्टिक गैलन सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय वह शराब की खेप लेकर होम डिलीवरी करने घर से निकला ही था।तभी बरबीघा रेलवे स्टेशन के समीप उसे छापामार दल ने धर दबोचा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी काफी दिनों से शराब बनाने और बेचने का कार्य किया करता था। उन्होंने कहा कि बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बाद में उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment