आरसेटी में महिला दिवस समारोह आयोजित

आरसेटी में महिला दिवस समारोह आयोजित

शेखपुरा। बुधवार को केनरा बैंक आरसेटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक बीच मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जीविका की कार्यालय सहायक पूजा कुमारी शामिल हुई । साथ ही आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार करने वाली में पिंकी कुमारी, गीतांजलि कुमारी एवं उर्मिला कुमारी शामिल हुई I मुख्य अतिथि पूजा कुमारी के द्वारा बताया गया कि एक महिला अगर शिक्षित होती है तो उसके साथ उसका पूरे परिवार शिक्षित होता है।

https://biharbulletin24.in/elder-brother-assaulted-younger-brothers-family-over-land-dispute-in-deeh-kosumbha-village-of-korma-police-station-area/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

आज पुरुष को जितना आजादी है मुझे भी उतना ही आजादी होनी चाहिए आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैI सफल उद्यमी गीतांजलि कुमारी की ने बताई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार स्थापित करने के लिए आरसेटी निदेशक के सहयोग से ऋण भी मुझे मिला, वहीं पिंकी कुमारी के द्वारा बताया गया कि मुझे पार्लर खोलने में बहुत सारी कठिनायों का सामना करना पड़ा। उसका पति मना कर रहे थे कि घर से बाहर नहीं निकलना है। लेकिन मैंने यह ठान रखा था कि मुझे कुछ करना है और मैं आज पार्लर के साथ-साथ कॉस्मेटिक का भी दुकान चला रही हूं, वही पति मुझे अब सहयोग भी कर रहे है। उसने बताया कि मै अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर रही हूं I

वहीं उर्मिला कुमारी के द्वारा बताया गया कि मैं एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में होम ट्यूशन पढ़ाती हूं I इस कार्यकर्म में उपस्थित एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा इस अवसर पर प्रोत्साहित किया गया एवं सभी को महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया गया । आरसेटी निदेशक बालाजी धरणीधरण के द्वारा मुख्य अतिथि एवं सफल उद्यमी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मी रघुवीर कुमार ,अभिनव प्रसून , रविशंकर कुमार एवं साक्षी प्रिया उपस्थित थी I

Leave a Comment