गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण कार्यक्रम

Clean ganaga

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण कार्यक्रम, निकाली गई रैली,डीएम ने साफ सफाई कार्य का दिया संदेश

शेखपुरा।गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के पावन अवसर पर सोमवार को जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में शेखर आनंद जिला पदाधिकारी ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

Clean ganaga
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण कार्यक्रम, निकाली गई रैली

टॉप 10 नौ छात्रों को डीएम ने समारोह पूर्वक किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दौरान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे। तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।जिला पदाधिकारी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, , जिला योजना पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment