टॉप 10 नौ छात्रों को डीएम ने समारोह पूर्वक किया सम्मानित

Patha bihar topper

मैट्रिक परीक्षा में टॉपर बने छात्र , टॉप 10 नौ छात्रों को डीएम ने समारोह पूर्वक किया सम्मानित

 

​शेखपुरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद इस जिले का नाम रौशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। जिले की मेरिट लिस्ट में ‘टॉप 10’ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​सम्मान समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी होनहार विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की। उन्होंने छात्रों से उनके करियर के रुझानों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य के अनुसार अभी से अपनी रणनीति तैयार करें। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मानित होने वाले मुख्य विद्यार्थियों में शामिल हैं:

24 वर्षीय युवक की हत्या, दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार

Patha bihar topper
टॉप 10 नौ छात्रों को डीएम ने समारोह पूर्वक किया सम्मानित

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

1 प्रिंस कुमार राज राजेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरबीघा 485 (97%), आदित्य कुमार रा. राजेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरबीघा 485 (97%), संजीत कुमार नव उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामरायपुर 484 (96.8%), अमृता सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कपासी, शेखपुरा 483 (96.6%), मोहित कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 483 (96.6%)

लवण्या कुमारी, स्नेह राज, कोमल कुमारी और राजवीर कुमार जैसे अन्य प्रतिभावान छात्रों को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया।जिला पदाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक भी मौजूद थे। इस मौके शिक्षा विभाग के अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

Leave a Comment