चलती ट्रक में शॉट सर्किट से लगी आग केविन सहित इंजन जलकर राख

Fire

चलती ट्रक में शॉट सर्किट से लगी आग, 50 हजार नकदी सहित 6 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख, चालक घटना के समय कूदकर जान बचाया

 

शेखपुरा। जिले के बरबीघा – सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव के समीप टॉल प्लाजा के पास चलती एक ट्रक में अचानक लगी आग से ट्रक का केविन सहित इंजन जलकर राख हो गई। इस घटना में केविन में रखा 50 हजार नकदी सहित 6 लाख रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना में जला ट्रक मेहूस थाना क्षेत्र के माफो गांव निवासी अनिल यादव का बताया गया है। इस बाबत ट्रक मालिक अनिल यादव ने बताया कि बीती देर रात्रि उनका ट्रक गिट्टी पत्थर लेकर शेखपुरा से दरभंगा की ओर रवाना हुआ था।गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण कार्यक्रम

Fire
चलती ट्रक में शॉट सर्किट से लगी आग

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

तभी रास्ते में गोड्डी गांव के समीप अचानक ट्रक के इंजन में शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ट्रक को पकड़ ली। तभी ट्रक का चालक गाड़ी को रोककर नीचे कूदकर जान बचाया।साथ फौरन घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। घटना की सूचना मिलते ही वाहन मालिक इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र के सब अधिकारी सौरव कुमार के नेतृत्व में गोविंद कुमार और पंकज कुमार दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में दमकल दस्ता को सफलता मिली। इस बाबत अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता के साथ साथ केवटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई। इस घटना में ट्रक का केविन और पूरा इंजन जलकर बर्बाद हो गया।घटना के बाद ट्रक मालिक और उनके परिवार वालों के मायूसी छा गई है।

Leave a Comment