डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओ का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

ट्रेनिंग

डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

बरबीघा । सोमवार को साईं टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ओनामा में डीएलएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के स्वागत हेतु महाविद्यालय परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत के साथ नए प्रशिक्षुओं का जोरदार एवं गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

ट्रेनिंग
डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजितचलती ट्रक में शॉट सर्किट से लगी आग केविन सहित इंजन जलकर राख

अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को नियमित कक्षा में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन से ही प्रशिक्षु आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CTET एवं BPSC TRE में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नए प्रशिक्षुओं को इन परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाए।कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं का क्रमवार परिचय कराया गया, जिससे आपसी परिचय एवं सौहार्द का वातावरण बना। द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से नए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।इस प्रकार हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण के बीच यह स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment