विधायक विभा देवी का जनसंवाद सह जनसेवा यात्रा बुधवार को नवादा नगर परिषद स्थित आनंदपुरा गाँव पहुंची

नवादा  । सदर विधायक विभा देवी का जनसंवाद सह जनसेवा यात्रा बुधवार को नवादा नगर परिषद स्थित आनंदपुरा गाँव पहुंची जहाँ भारी वर्षा के बावजूद ग्रामीणों ने अपने विधायक का भव्य स्वागत किया । गाँव के बीचो-बीच पंडाल लगाकर ग्रामीणों ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया और एक जनसभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य सह नगर पैक्स अध्यक्ष रिंकू कुमारी ने की जबकि संचालन का दायित्व संतोष सिंह ने निभाया । विधायक के काफिले में शामिल जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी एवं उपाध्यक्ष निशा चौधरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया । विधायक विभा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए भारी बारिश के बीच भारी संख्या में पहुंचे अपने जनता मालिक के प्रति आभार व्यक्त किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक लाभुकों तक पहुँचाने का संकल्प दुहराया । उन्होंने लोगों से अपील किया कि राशन कार्ड , सामाजिक सुरक्षा पेंशन , आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मेरे कार्यालय में निःशुल्क दी जा रही है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं । इसके अलावे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या अपना नाम सूची में ढूंढने की भी सुविधा यहां मौजूद है । पुष्पा देवी एवं निशा चौधरी ने अपने वक्तव्य में माननीय विधायक विभा देवी के चरणबद्ध विकास कार्यों की प्रशंसा की । समाज सेवी रामप्रवेश जी ने जनता की ओर से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और मिलजुल कर कार्य करने का आश्वासन दिया । मंच पर सेवा निवृत बीसीओ रामबालक सिंह और जयनारायण सिंह भी उपस्थित थे जिन्होंने विधायक के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया । मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों के अलावे सेवा यात्री सुरेन्द्र यादव , अरुण कुमार , अजय कुमार , माधो सिंह इत्यादि शामिल थे ।

Leave a Comment