गोविंदपुर विधायक ने सनातन धर्म का किया अपमान : के. के. प्रभाकर 

दिनांक 13 अगस्त भादो माह के भद्रा काल में गोविन्दपुर विधानसभा के विधायक मोहम्मद कामरान ने एक साजिश के तहत कौवाकोल के जयप्रकाश आश्रम के सभाकक्ष में सीधे साधे माताओं और बहनों को बस्त्र और पैसे देने के नाम पर एकत्रित कर धोखे से राखी बंधबानें का प्रपंच किया है। जिसका हम और हमारी भाजपा पार्टी घोर निंदा करती है। भद्रा काल भादो मास में राखी बांधना व्यक्ति के तन मन मस्तिष्क पर ग्रहों के दुष्प्रभाव से प्राकृतिक दुष्प्रभाव पड़ता है। जिससे व्यक्ति अस्वस्थ होने के साथ साथ कई बुरे परिणाम भूगत सकता हैं। यह हम नहीं सनातन धर्मग्रंथ और विद्वान कहते हैं। तभी तो एक निश्चित समय सीमा के अंदर शुभ मूर्हूत में रक्षाबंधन पर्व उल्लास पूर्वक मनाया जाता है।

विधायक शायद यह नहीं जानते हैं कि हम सनातन संतान अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं और ऐसे शरारती नेतृत्व को सबक सिखा सकते हैं। हम सनातन संतान और हमारी भारतीय जनता पार्टी विधायक से मांग करती है कि इस सुनियोजित घटनाक्रम से हम सनातन श्रद्धालु की भावना को काफी ठेस पँहूची है। इसलिए विधायक माँफी माँगें। अन्यथा सनातन संतान उनका वहिष्कार करेगा।

संवाद : कुन्दन कुमार प्रभाकर। (जिला मुख्य प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी )नवादा।

Leave a Comment