वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल गांधी घुसपैठियों का बचाव कर रहे हैं।-शाहनवाज़ हुसैन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हिसुआ स्थित पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने किया
इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप मे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व विधायक अनिल सिंह, ज़िला प्रभारी राजेश कुमार सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद चून्नू, गोपाल शरण सिंह,विधानसभा संयोजक विगन सिंह,एवं अन्य प्रेस वार्ता मे उपस्थित हुए
शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की बिहार में महागठबंधन के नेताओं की सत्ता अधिकार की यात्रा चल रही है जिस तरह से स्थानीय कांग्रेस विधायक एवं महागठबंधन के नेताओं ने हिसुआ में महाजंगलराज की झांकी दिखाई यहां की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का लगा हुआ बैनर पर अपना बैनर लगा देना यह दुर्भाग्यपूर्ण है
राहुल गाँधी, तेजस्वी यादव ज़ब हिसुआ पहुंचे तब शायद बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबू की जन्मस्थली खनवा मे जाकर पुष्पांजलि अर्पित नहीं किया जो की दुर्भाग्यपूर्ण है
राहुल गाँधी को महागठबंधन के नेता इन्हे जननायक कहते है जबकि बिहार के जनता जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को कहते है
महागठबंधन के नेताओं ने जननायक कहकर बिहार के अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, का अपमान किया है
ज़ब वह नवादा पहुँचे भगत सिंह चौक पर सम्बोधित जरूर किया परन्तु माल्यार्पण करना उचित नहीं समझा इन्होने शहीदों का भी अपमान किया है
SIR के खिलाफ अफवाहें फैलाकर विपक्ष जनता को भटकाने की कोशिश कर रहा है,हैअब तो सुप्रीम
कोर्ट ने भी उन्हें आईना दिखा दिया है।है संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस की परंपरंरा रही है
SIR विरोध उसी का हिस्सा है।
● वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल गांधी घुसपैठियों का बचाव कर रहे हैं।
●लालू यादव ने ही अपने जमाने में मुख्य चुनाव आय़ुक्त टी एन शेषण को रस्सी से बां धकर खटाल में रखने की धमकी दी थी ।
एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा ● 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही बिहार के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का को ई पैसा नहीं देना होnगा । इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 68 लाख परिवारों को लाभ होगा ।
पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से पटना मेट्रो , बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे, महात्मा गांधी सेतु समानांतर पुल, पटना -पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, पटना -आरा -सासाराम एक्सप्रेस-वे,पटना -कोलकाता एक्सप्रेस-वे, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे, और दरभंगा -आसाम एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं से बिहार में कनेक्टिविटी के विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।
● पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
● अब तक 50 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी -रोजगार दिया जा चुका है,हैअब 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
नवादा जिला से संबंधित बिंदु :
● इसी वर्ष फरवरी में किउल-गया लाइन दोहरीकरण और वारिसलीगंज-नवादा -तिलैया रेल खंड का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था ।
● नवादा जिले को लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत ट्रेन जैसी ट्रेनों की सुविधा मिली है।
● पटना -रांची , गया -हिसुआ-राजगीर-बिहार शरीफ और नवादा -रजौली -बख्तियारपुर फोरलेन सड़क निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ी है।
● नवादा में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना 2019 में हुई। अब शोभिया कृषि फार्म की 5 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा ।
● 110 करोड़ रुपये की लागत से बुधौल में बिहार का सबसे बड़ा 200 बेड का सदर अस्पताल निर्माणाधीन है।
● रजौली में 401.6 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जल्द ही बनेगा ।
● वाराणसी –पटना –नवादा –आसनसोल–हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से पूरे मगध क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी ।









