लखीसराय-जिला भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आतिशबाजियां एवं नारेबाजी कर मनाया जश्न

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, लखीसराय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहीद द्वार पर आतिशबाजी और नारेबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 26-27 निर्दोष लोंगों को धर्म पूछ कर मारे जाने की प्रतिक्रिया में पूरे देश में आक्रोश था, नरेंद्र मोदी ने देश के आक्रोश का सम्मान करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का ऐतिहासिक फैसला लिया।भारतीय सेना की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई किश्तों में जारी रहेगी। इसी कड़ी में भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले बचेंगे नहीं और तिरंगा जल्द ही पीओके में लहराएगा। हिमांशु पटेल ने कहा कि हम सभी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए एक जुट होकर सड़क पर निकले हैं, अब आतंकवाद की लड़ाई आर पार की होगी। इसी कड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि पाकिस्तान अभी तो तुम्हारा पानी बंद किए हैं आगे तुम्हें दाने दाने को लेकर मोहताज कर देंगे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग कर देंगे। मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि
सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई करके आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है। यह कार्रवाई पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर देश को भरोसा है ।
संबंधित आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी।

Leave a Comment